सरसों
का भाव ज्यादा होने की वजह से
पिछले साल के मुकाबले इस
साल सरसों की बुआई में
इजाफा देखा जा रहा है,
बुआई पिछले साल के मुकाबले तो
ज्यादा है ही साथ
में औसत के मुकाबले भी
आगे चल रही है।
मार्केट टाइम्स को कृषि मंत्रालय
के सूत्रों से मिली जानकारी
के मुताबिक 17 नवंबर तक देशभर में
सरसों का रकबा 50.83 लाख
हेक्टेयर दर्ज किया गया है जो पिछले
साल की समान अवधि
के मुकाबले 8 लाख हेक्टेयर से ज्यादा है।
पिछले साल इस दौरान देशभर
में सिर्फ 42.51 लाख हेक्टेयर में सरसों की खेती हो
पायी थी। पिछले 5 साल का औसत देखें
तो 17 नवंबर तक देशभर में
करीब 48.8 लाख हेक्टेयर में सरसों की खेती हो
जाती है।
देशभर में सरसों का रकबा 50 लाख हेक्टेयर के पारराजस्थान में करीब 25 लाख हेक्टेयर में खेती उतर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी बढ़ा रकबा
देश में सरसों की सबसे ज्यादा पैदावार राजस्थान में होती है और इस साल सरसों का भाव ज्यादा होने की वजह से राज्य में खेती में पिछले साल के मुकाबले इजाफा हुआ है, 17 नवंबर तक राजस्थान में करीब 24.61 लाख
हेक्टेयर में सरसों की खेती दर्ज की गई है जबकि पिछले साल इस दौरान 19.84 लाख
हेक्टेयर में बुआई हो पायी थी। सामान्य तौर पर 17 नवंबर तक राज्य में 23.33 लाख
हेक्टेयर में खेती हो जाती है।
दूसरे बड़े उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में भी बुआई का हाल कुछ ऐसा ही है। राज्य में 17 नवंबर तक 9.82 लाख हेक्टेयर में सरसों की खेती दर्ज की गई है, पिछले साल इस दौरान 8.51 लाख हेक्टेयर में बुआई हुई थी जबकि औसतन 17 नवंबर तक 8.28 लाख हेक्टेयर में खेती हो जाती है।
हरियाणा की बात करें तो वहां पर बुआई औसत के मुकाबले भी कम है और पिछले साल के मुकाबले भी पिछड़ी हुई है, राज्य में 17 नवंबर तक 4.83 लाख हेक्टेयर में सरसों की खेती दर्ज की गई है जबकि पिछले साल इस दौरान वहां पर 5.01 लाख हेक्टेयर में बुआई हुई थी और सामान्य तौर पर इस दौरान राज्य मे में 5.19 लाख हेक्टेयर में खेती हो जाती है।
मध्य प्रदेश की बात करें तो वहां पर सरसों की खेती पिछले साल से तो आगे लेकिन औसत से बहुत पीछे चल रही है। आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 17 नवंबर तक 5.21 लाख हेक्टेयर में सरसों की खेती दर्ज की गई है जबकि पिछले साल इस दौरान राज्य में 4.23 लाख हेक्टेयर में सरसों की बुआई हो पायी थी। हालांकि पिछले 5 सालों का औसत देखें तो 17 नवंबर तक मध्य प्रदेश में 6.24 लाख हेक्टेयर में सरसों की खेती हो जाती है।
17 नवंबर तक सरसों की बुआई का हाल
|
|||
राज्य
|
2016
|
2015
|
औसत
|
राजस्थान
|
24.61
|
19.84
|
23.33
|
उत्तर प्रदेश
|
9.82
|
8.51
|
8.28
|
मध्य प्रदेश
|
5.21
|
4.23
|
6.24
|
हरियाणा
|
4.83
|
5.01
|
5.19
|
अन्य राज्य
|
6.36
|
4.92
|
5.76
|
कुल
|
50.83
|
42.51
|
48.8
|
आंकड़े लाख हेक्टेयर में
|