यानि बुआई का लक्ष्य करीब 57 फीसदी हासिल कर लिया गया है। राज्य में सरसों की खेती के लिए अभी काफी समय है और ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में इस साल सरसों का रकबा 30 लाख हेक्टेयर तक पहुंच सकता है।
राज्य में पिछले साल पूरे सीजन के दौरान 25.32 लाख
हेक्टेयर में सरसों की खेती हुई थी और उसमें से 32.61 लाख
टन सरसों का उत्पादन दर्ज किया गया था। इस साल अगर मौसम अनुकूल रहता है तो उत्पादन पिछले साल के मुकाबले बढ़ सकता है।





