OUR NEW WEBSITE IS COMING UP SOON. KEEP VISITING THIS PAGE FOR MORE UPDATES. ----- JOIN OUR WhatsApp BROADCAST LIST, GIVE MISSED CALL ON 08893534646

Wednesday, November 2, 2016

रिफाइंड सोया तेल और बिनौला तेल की खरीद के लिए हैफेड का टेंडर





हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन यानि हैफेड ने अपनी नारनौल और रेवाड़ी ऑयल मिलों के लिए तेल खरीद का टेंडर जारी किया है, टेंडर के मुताबिक रिफाइंड सोयाबीन तेल और रिफाइंड बिनौला तेल की खरीद होनी है। नारनौल मिल के लिए करीब 140 टन रिफाइंड सोयाबीन तेल और रेवाड़ी मिल के लिए करीब 120 टन सोयाबीन तेल खरीदा जाना है, इसी तरह बिनौला तेल की बात करें को दोनो ऑयल मिलों के लिए 80-80 टन बिनौला तेल की खरीद होनी है।

टेंडर 29 अक्टूबर को जारी हुआ है और इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 नवंबर दोपहर एक बजे निर्धारित की गई है इसी दिन 2.15 बजे टेंडर की फाइनेंशिल बिड खुल जाएगी। आवेदन करने के लिए सभी नियम और शर्तें हैफेड ने अपनी वेबसाइट पर दिए हुए हैं।