राजस्थान कृषि विभाग के मुताबिक राज्य में औसतन रबी सीजन के दौरान करीब 15.81 लाख
हेक्टेयर में चने की फसल लगती है लेकिन पिछले साल सिर्फ 9.42 लाख हेक्टेयर में ही बुआई हो पायी थी और उत्पादन सिर्फ 8.02 लाख टन दर्ज किया गया था। राजस्थान में कम पैदावार का ही असर है कि इस साल देश में चने की कीमतों में आग लगी हुई है।





