गेहूं की नई फसल अप्रैल में आएगी और सरकार को हर महीने सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानि PDS और दूसरी सरकारी स्कीमों के लिए करीब 20 लाख टन गेहूं की जरूरत होती है, यानि इसके लिए मार्च तक करीब 120 लाख टन गेहूं खपत होगा। इसके अलावा पहली अप्रैल तक सरकारी स्टॉक में 74.6 लाख टन गेहूं का स्टॉक रखना भी जरूरी होता है, यानि करीब 195 लाख टन गेहूं सरकार के पास इस्तेमाल होगा। ऐसे में OMSS के तहत बिक्री के लिए बहुत कम गेहूं बचा रह जाएगा जिससे आगे चलकर OMSS के तहत बिक्री में कमी आ सकती है।





