OUR NEW WEBSITE IS COMING UP SOON. KEEP VISITING THIS PAGE FOR MORE UPDATES. ----- JOIN OUR WhatsApp BROADCAST LIST, GIVE MISSED CALL ON 08893534646

Monday, November 7, 2016

दिल्ली प्रदूषण की मार, कंपनियों का 10% स्टाफ हुआ बीमार: सर्वे



हफ्तेभर से छाई हानिकारक धुंध और प्रदूषण की वजह से दिल्ली और NCR में स्थित कंपनियों का 5-10 फीसदी स्टाफ बीमार हो चुका है और छुट्टी पर है, यह जानकारी उद्योग संगठन ऐसोचैम के ताजा सर्वे में पता चली है, ऐसोचैम की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक प्रदूषण की मार ने कर्मचारियों की सेहत पर हमला करना शुरू कर दिया है और स्टाफ प्रदूषण की वजह से काम नहीं कर पाने की शिकायत कर रहे है| 

दिल्ली
प्रदूषण की मार कंपनियों का 10% स्टाफ हुआ बीमार ऐसोचैम के सर्वे से मिली जानकारी ऐसोचैम के मुताबिक इस सर्वे के लिए उनके शोशल डेवलप्मेंट विभाग ने दिल्ली और NCR में स्थित करीब 150 कंपनियों के मानव संशाधन विभागों से बात की है जिनमें निजी और सरकारी दोनो तरह की कंपनियां शामिल हैं। यह सर्वे हफ्तेभर में किया गया है। 


सर्वे के मुताबिक ज्यादातर कंपनियों के अधिकारियों ने कहा है कि प्रदूषण की वजह से स्टाफ की कमी की वजह से जूझना पड़ रहा है और 5-10 फीसदी स्टाफ ने छुट्टी ले ली है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, सर्वे के मुताबिक ज्यादातर स्टॉफ आंखों में जलन, गले में खराश, आस्थमा और ब्रोनोकाइटस की शिकायत कर रहा है।


सर्वे के मुताबिक कई कंपनियों ने स्थिति से निपटने के लिए ऑफिस में हवा साफ करने वाली मशीनें भी लगाई हैं और कर्मचारियों को मास्क पहनने की हिदायत दी है लेकिन इसके बावजूद प्रदूषण का स्तर इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि इन प्रयासों से भी काम नहीं बन रहा है।