OUR NEW WEBSITE IS COMING UP SOON. KEEP VISITING THIS PAGE FOR MORE UPDATES. ----- JOIN OUR WhatsApp BROADCAST LIST, GIVE MISSED CALL ON 08893534646

Monday, November 7, 2016

अक्टूबर में 98% बढ़ा ऑयलमील का निर्यात, सरसों खल निर्यात बढ़ने का असर



इस साल अक्टूबर के दौरान देश में सरसों खल निर्यात में हुई बढ़ोतरी की वजह से कुल ऑयलमील निर्यात में जोरदार इजाफा देखने को मिला है, देश में तेल और तिलहन इंडस्ट्री के संगठन सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानि SEA की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 2015 के मुकाबले अक्टूबर 2016 के दौरान देश से ऑयलमील के निर्यात में 98 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।

आंकड़ों के मुताबिक इस साल अक्टूबर के दौरान देश से 67,779 टन ऑयलमील का निर्यात हुआ है जबकि पिछले साल इस दौरान देश से सिर्फ 34,168 टन ऑयलमील का निर्यात हो पाया था। हालांकि आंकड़ों की तुलना सितंबर में हुए निर्यात से की जाए तो अक्टूबर में कम एक्सपोर्ट हुआ है, सितंबर के दौरान देश से 96,223 टन ऑयलमील का एक्सपोर्ट हुआ था।



अक्टूबर के दौरान देश से सरसों खल के निर्यात में इजाफा हुआ है, SEA के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर के दौरान देश से कुल 23,720 टन सरसों खल का एक्सपोर्ट हुआ है जबकि पिछले साल सिर्फ 3,079 टन का एक्सपोर्ट हुआ था, हालांकि इस साल सितंबर में अक्टूबर के मुकाबले ज्यादा सरसों खल का एक्सपोर्ट हुआ है, SEA के मुताबिक सितंबर के दौरान देश से 40,095 टन सरसों खल एक्सपोर्ट दर्ज किया गया है।