OUR NEW WEBSITE IS COMING UP SOON. KEEP VISITING THIS PAGE FOR MORE UPDATES. ----- JOIN OUR WhatsApp BROADCAST LIST, GIVE MISSED CALL ON 08893534646

Monday, June 12, 2017

मौसम : मानसून पहुंचा मुंबई , IMD के अनुसार जल्द ही उत्तर भारत में भी बरसेंगे बादल





दक्षिण पश्चिम मानसून ने मुंबई में अपनी दस्‍तक दे दी है। रविवार को यहां पहली मानसूनी वर्षा शुरू हुई, जिसका मुंबईवासियों को काफी लंबे समय से इंतजार था। बारिश शुरू होते ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और वे घरों से बाहर सड़कों पर निकल आए। IMD का कहना है मानसून के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। मुंबई और कोंकण क्षेत्र में प्री-मानसून के दौरान अच्‍छी बारिश दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि मानसून की प्रगति संतोषजनक है। अगले दो-तीन दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून के मध्‍य अरब सागर, कोंकण, मध्‍य महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, मराठवाड़ा के हिस्‍सों, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में छा जाने का अनुमान है।


IMD ने रविवार की दोपहर में बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पश्चिम खाड़ी में निम् दबाव एरिया की पहचान की है। IMD ने इस क्षेत्र के लिए अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD ने कहा है कि यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवा चलेगी, जो असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा को प्रभावित करेंगी। मछुवारों से दो दिनों तक संभलकर काम करने के लिए कहा गया है। केरल, तटीय कर्नाटक, गोवा और कोंकण समेत पश्चिम तटीय इलाकों में अगले दो-तीन दिन तक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

मध्‍य भारत में जल्‍द ही पहुंचेगा मानसून

IMD ने कहा है कि उत्‍तर भारत में भी जल्‍द ही मानसून पहुंचेगा। पूर्व-मध्‍य बंगाल की खाड़ी के साथ लगते उत्‍तरी राजस्‍थान, दक्षिण उत्‍तर प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और बंगाल में भी मानसून के लिए उचित निम्‍न दबाव की स्थितियां निर्मित हो रही हैं। पश्चिमी हवाएं खाड़ी से यहां बहकर आ रही है, जिससे पूर्व और उत्‍तर-पश्चिम भारत तथा मध्‍य भारत के कुछ हिस्‍सों में जल्‍द ही बारिश होने का अनुमान है।






Source: MarketTimesTv









More will update soon!!