OUR NEW WEBSITE IS COMING UP SOON. KEEP VISITING THIS PAGE FOR MORE UPDATES. ----- JOIN OUR WhatsApp BROADCAST LIST, GIVE MISSED CALL ON 08893534646

Wednesday, January 25, 2017

कमोडिटी बाजार : एग्री कमोडिटी : महाराष्ट्र को पछाड़ यूपी बन सकता हैं सबसे बड़ा चीनी उत्पादक







देश में चीनी के सबसे बड़े उत्पादक राज्य होने के मामले में उत्तर प्रदेश जल्द ही महाराष्ट्र को पीछे छोड़ देगा जहां उत्‍तर प्रदेश चालू विपणन सत्र 2016..17 में अपना उत्पादन संशोधित करते हुए इसे बढ़ाकर 81 लाख टन किया है। उत्तर प्रदेश ने आरंभ में इस बार 77 लाख टन चीन उत्पादन का अनुमान व्यक्त किया था जबकि इससे पिछले साल उसका उत्पादन 68.5 लाख टन था।





केन्द्रीय खाद्य मंत्रालय के साथ गन्ना उत्पादक राज्यों की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार ने संशोधित अनुमान की जानकारी दी। बैठक के बाद प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने कहा, उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन इस वर्ष 81 लाख टन होने की उम्मीद है जो पहले के 77 लाख टन के अनुमान से अधिक है। अच्छी बरसात से प्रदेश में गन्ने और चीनी का उत्पादन इस बार उंचा होगा। अधिकारी ने सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा कि इस बार महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन 55 लाख टन से कम होने रहेगा जो पिछले वर्ष 84 लाख टन था। वहां इस बार सूखे की स्थिति थी। 








इंडियन मार्किट व्यू