OUR NEW WEBSITE IS COMING UP SOON. KEEP VISITING THIS PAGE FOR MORE UPDATES. ----- JOIN OUR WhatsApp BROADCAST LIST, GIVE MISSED CALL ON 08893534646

Tuesday, November 8, 2016

OPEC डील के लिए ईरान ने दिए सकारात्मक संकेत




कच्चे तेल के उत्पादन को स्थिर करने को लेकर तेल उत्पादक देशों के संगठन OPEC के सदस्य देशों के बीच 30 नवंबर को होने वाली बैठक से पहले ईरान ने डील को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं, ईरान के तेल मंत्रालय की एजेंसी शाना के मुताबिक तेल मंत्री ने कहा है कि डील को लेकर वह आशावादी हैं, सितंबर के दौरान OPEC देशों के बीच उत्पादन को स्थिर करने को लेकर समझौता हुआ था और उसपर मुहर 30 नवंबर को होने वाली बैठक में लग सकती है।


OPEC डील के लिए ईरान ने दिए सकारात्मक संकेत ईरान के तेल मंत्री ने कहा डील के लिए हूं आशावादी 30 नवंबर को होनी है OPEC की बैठक दरअसल तेल के कम भाव की वजह OPEC संगठन के कई देशों को घाटे का सामना करना पड़ रहा है और संगठन का सबसे बड़ा उत्पादक देश सऊदी अरब अन्य देशों पर उत्पादन घटाने के लिए दबाव डाल रहा है लेकिन डील को लेकर ईरान पूरी तरह से सहमत नजर नहीं आ रहा जिसके पीछे वजह उसका कम उत्पादन है।


ईरान का तर्क है कि उसपर लगे आर्थिक प्रतिबंध हाल में ही हटे हैं और ऐसे में मौजूदा स्तर पर अगर वह अपना उत्पादन स्थिर कर देता है तो उसको घाटे का सामना करना पड़ सकता है।