ज्यादातर व्यापारिक अनुमानों के मुताबिक पिछले रबी सीजन के दौरान देश में करीब 900 लाख टन गेहूं की पैदावार हुई है, हालांकि केंद्र सरकार के अनुमान के मुताबिक 935 लाख टन गेहूं का उत्पादन हुआ है लेकिन इसके बावजूद सरकारी स्टॉक में भी ज्यादा गेहूं नहीं है, फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के मुताबिक पहली अक्टूबर तक सरकारी स्टॉक में करीब 216 लाख टन गेहूं दर्ज किया गया था और तय नियमों के मुताबिक 205 लाख टन गेहूं होना जरूरी है, यानि जरूरत से सिर्फ 11 लाख टन गेहूं ज्यादा है, और इतने कम गेहूं से सरकार आगे चलकर खुले बाजार में ज्यादा गेहूं की बिक्री नहीं कर पाएगी। इसी आशंका की वजह से गेहूं की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है साथ में सट्टेबाजी को भी बढ़ावा मिल रहा है।





