OUR NEW WEBSITE IS COMING UP SOON. KEEP VISITING THIS PAGE FOR MORE UPDATES. ----- JOIN OUR WhatsApp BROADCAST LIST, GIVE MISSED CALL ON 08893534646

Thursday, November 3, 2016

NCDEX पर ग्वार ट्रेडिंग हुई सस्ती, 5% अतीरिक्त मार्जिन हटा



एग्री कमोडिटीज के कारोबार के लिए देश की सबसे बड़ी कमोडिटी एक्सचेंज NCDEX पर अब ग्वार की ट्रेडिंग सस्ती होने जा रही है, एक्सचेंज ने ग्वारसीड और ग्वारगम के सभी वायदा सौदों पर 5 फीसदी अतीरिक्त मार्जिन नहीं लगाने का पैसला किया है।

 बुधवार को सर्कुलर जारी कर एक्सचेंज ने कहा है कि 4 नवंबर यानि शुक्रवार को ग्वार के सभी वायदा सौदों पर 5 फीसदी अतीरिक्त मार्जिन नहीं लगेगा।

इस कदम के बाद एक्सचेंज पर ग्वार की ट्रेडिंग में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है, फिलहाल हाजिर और वायदा बाजार में ग्वार की कीमतों में गिरावट ज्यादा और रिकवरी कम है।
देश में इस साल ग्वार की पैदावार में भारी गिरावट आने की आशंका है लेकिन साथ में मांग भी कम ही है ऐसे में भाव लंबे समय से 3,300 रुपये से लेकर 3,800 रुपये प्रति क्विंटल पर करोबार कर रहे हैं। फिलहाल भाव 3,300 रुपये प्रति क्विंटल के करीब है।