OUR NEW WEBSITE IS COMING UP SOON. KEEP VISITING THIS PAGE FOR MORE UPDATES. ----- JOIN OUR WhatsApp BROADCAST LIST, GIVE MISSED CALL ON 08893534646

Monday, November 7, 2016

सोना: हिलेरी क्लिंटन FBI का साथ मिलने से टूटा भाव, डॉलर की मजबूती का असर




अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का असर सिर्फ अमेरिका पर ही देखने को नहीं मिल रहा है बल्कि दुनियाभर के बाजारों पर इसका असर देखा जा रहा है, पिछले हफ्ते रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप को कुछ अनुमानों में बढ़त दिखाई गई थी जिसके बाद दुनियाभर के शेयर बाजार टूटना शुरू हुए थे साथ में अमेरिकी करेंसी में गिरावट दिखी और सोने की कीमतों में उछाल आया था लेकिन अब चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार और हिलेरी क्लिंटल को अमेरिकी जांच एजेंसी का साथ मिलने के बाद एक बार फिर से डॉलर में तेजी आई है और सोने में गिरावट देखी जा रही है|


सोने की कीमतों में आई गिरावट विदेशी बाजार में भाव 1300 डॉलर के नीचे डॉलर में तेजी से टूटा भाव हिलेरी क्लिंटन को FBI से क्लीन चिट मिलने के बाद डॉलर में तेजी फिलहाल विदेशी बाजार में सोना करीब 10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,293 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, विदेशी बाजार में आई इस गिरावट का असर घेरलू बाजार पर भी दिख सकता है, शुक्रवार को कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर सोना 63 रुपये की तेजी के साथ 30,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।



दरअसल अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने -मेल लीक मामले में हिलेरी क्लिंटन को क्लीन चिट दे दी है। इसके बाद नए पोल में क्लिंटन ने ट्रंप पर बड़ी बढ़त बना ली है। इसीलिए ग्लोबल बाजारों में तेजी का रुख हैऔर अमेरिकी डॉलर में भी रिकवरी आई है जिसका असर सोने की कीमतों पर देखा जा रहा है, फिलहाल डॉलर इंडेक्स 97.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।