दुनियाभर
में कच्चे तेल का सबसे ज्यादा
रिजर्व रखने वाले ऑयल टर्मिनल अमेरिका के कशिंग ओकलाहोमा
में भूकंप के बाद कच्चे
तेल की कीमतों में
उठाव देखा जा रहा है,
विदेशी बाजार में कच्चे तेल का भाव एक
फीसदी से ज्यादा की
तेजी के साथ 44.55 डॉलर
प्रति बैरल तक पहुंच गया
है, विदेशी बाजार में आई इस तेजी
का असर घरेलू बाजार पर भी दिख
रहा है, कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर कच्चा तेल
करीब 40 रुपये की बढ़ोतरी के
साथ 2,980 रुपये प्रति बैरल तक पहुंच गया
है|
कच्चे तेल की कीमतों में उठाव कशिंग ओकलाहोमा में भूकंप के बाद आई तेजी गिरावट पर खरीदारी से भी सपोर् रविवार को अमेरिका के सबसे बड़े ऑयल रिजर्व कशिंग ओकलाहोमा के पास भूकंप की वजह से ऑयल रिजर्व को कुछ नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है जिसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में उठाव आया है, रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है।
कशिंग
ओकलाहोमा सिर्फ अमेरिका
का ही नहीं बल्कि दुनिया का भी सबसे बड़ा ऑयल रिजर्व है। ऐसे मे अगर वहां पर भूकंप
से ऑयल रिजर्व
को नुकसान ज्यादा
होने की खबर आती है तो इससे विदेशी बाजार
में कच्चे तेल की कीमतों में और उठाव आ सकता है।
कच्चे
तेल की कीमतों
में बढ़ोतरी की दूसरी वजह गिरावट
पर खरीदारी को माना जा रहा है, पिछले हफ्ते विदेशी
बाजार में कच्चे
तेल की कीमतों
में एकतरफा गिरावट
देखने को मिली है, लेकिन इस हफ्ते
निचले भाव पर फिर से खरीदारी
लौटती हुई दिखाई
दे रही है।
बाजार की नजर इस महीने के अंत में होने वाली OPEC की बैठक पर टिकी हुई है, बैठक में अगर
OPEC संगठन उत्पादन को लेकर किसी तरह का फैसला लेता है तो इसका असर भी बाजार
पर आएगा।





