पिछले साल देशभर में जब दालों की कीमतों में जोरदार उछाल आया था तो मध्य प्रदेश सरकार ने दाल व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू कर दी थी। राज्य सरकार ने पिछले साल छोटे व्यापारियों के लिए 500 क्विंटल, ए श्रेणी की कृषि उपज मंडियों के व्यापारियों के लिए 1,000 क्विंटल और बड़े शहरों की मंडियों के व्यापारियों के लिए 2,000 क्विंटल की स्टॉक लिमिट रखी हुई थी। इसके अलावा दाल मिलों के लिए 4,000 क्विंटल की स्टॉक लिमिट निर्धारित की गई थी।





