राजस्थान में सरसों की 71 फीसदी बुआई खत्म 7 नवंबर तक 19.51 लाख हेक्टेयर में खेती बढ़ सकती है सरसों
की पैदावार कृषि विभाग के मुताबिक पिछले साल 5 नवंबर तक राज्य में सिर्फ 14.22 लाख
हेक्टेयर में सरसों की खेती हो पायी थी और पूरे सीजन के दौरान 25.32 लाख
हेक्टेयर में सरसों की बुआई हुई थी। इस साल जिस रफ्तार से खेती हो रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि राज्य में बुआई का आंकड़ा 30 लाख हेक्टेयर तक पहुंच सकता है, बुआई के लिए राज्य में अब भी 20-25 दिन
का समय बचा हुआ है और बुआई आगे भी बढ़ सकती है।
पिछले साल राजस्थान में सरसों के उत्पादन में इजाफा देखने को मिला था और करीब 32.61 लाख
टन सरसों की पैदावार हुई थी, इस साल राज्य में ज्यादा बुआई को देखते हुए लग रहा है कि पैदावार में भी इजाफा हो सकता है।





