देश की सोयाबीन इंडस्ट्री के संगठन ने मंगलवार को ही कहा था कि इस साल देश में सोयाबीन की पैदावार करीब 66 फीसदी बढ़कर 114.9 लाख
टन होने का अनुमान है, पिछले साल देश में सिर्फ 69.28 लाख
टन सोयाबीन का उत्पादन हो पाया था। एक महीना पहले SOPA ने जब पहला उत्पादन अनुमान जारी किया था तो इस साल यानि 2016-17 के दौरान 108.78 लाख
टन सोयाबीन पैदा होने का अनुमान लगाया था। यानि उत्पादन अनुमान में 6 लाख टन से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस साल सोयाबीन का रिकॉर्ड उत्पादन होने का अनुमान लगाया जा रहा है, अमेरिकी कृषि विभाग के मुताबिक 2016-17 के दौरान दुनियाभर में सोयाबीन का उत्पादन 33.32 करोड़
टन तक पहुंच सकता है जो अबतक का सबसे अधिक सालाना उत्पादन होगा, इससे पहले सितंबर की शुरुआत में जारी हुई रिपोर्ट में उत्पादन 33.04 करोड़
टन होने का अनुमान लगाया गया था, साल 2015-16 के दौरान वैश्विक स्तर पर 31.30 करोड़
टन और 2014-15 के दौरान 31.97 करोड़
टन सोयाबीन का उत्पादन हुआ है। अमेरिकी कृषि विभाग सोयाबीन को लेकर अपनी नई रिपोर्ट आज रात को जारी करेगा, मार्केट टाइम्स पर गुरुवार सुबह USDA की पूरी रिपोर्ट जारी होगी।





