OUR NEW WEBSITE IS COMING UP SOON. KEEP VISITING THIS PAGE FOR MORE UPDATES. ----- JOIN OUR WhatsApp BROADCAST LIST, GIVE MISSED CALL ON 08893534646

Thursday, November 17, 2016

कृषि उपज मंडियों के व्यापारी निकाल सकते हैं 50,000 रुपये




कैश की मार झेल रहे देश की कृषि उपज मंडियों के व्यापारियों के केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्रीय वित्त सचिव शक्तिकांत दास ने गुरुवार को कहा है कि देश की कृषि उपज मंडियों के व्यापारी अपने खातों से हर हफ्ते 50,000 रुपये तक का कैश निकाल सकते हैं बशर्ते उनके खातों की KYC प्रक्रिया पूरी हो चुकी हो। व्यापारी लंबे समय से सरकार से ज्यादा कैश निकालने की इजाजत की मांग कर रहे थे।



सरकार के इस फैसले से कृषि उपज मंडियों के कारोबारियों को किसानों का भुगतान करने में मदद मिलेगी, किसान जब भी मंडियों में अपना माल बेचने के लिए लाता है तो वह चेक के बजाय नकद पेमेंट की मांग करता है, लेकिन नोटबंदी की वजह से व्यापारियों के सामने नकदी की समस्या पैदा हो गई थी। लेकिन अब सरकार ने व्यापारियों को कुछ राहत जरूर दी है।



हालांकि व्यापारियों का मानना है कि साप्ताहिक 50,000 रुपये की लिमिट बहुत कम है और इसे ज्यादा किया जाना चाहिए। लेकिन सरकार ने इसकी अभी शुरुआत की है, हो सकता है आगे चलकर इस लिमिट को बढ़ा दिया जाए।