OUR NEW WEBSITE IS COMING UP SOON. KEEP VISITING THIS PAGE FOR MORE UPDATES. ----- JOIN OUR WhatsApp BROADCAST LIST, GIVE MISSED CALL ON 08893534646

Thursday, November 17, 2016

सिर्फ 2000 तक के नोट बदलवा सकते हैं, लेकिन किसानों और शादी वाले घरों को राहत




500 और 1000 रुपये की नोटबंदी को लेकर गुरुवार को सरकार ने कुछ बड़े फैसले किए हैं। नोटबंदी की वजह से परेशान शादियों वाले घर और किसानों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्रीय वित्त सचिव शक्तिकांत दास ने साफ किया है कि किसान एक हफ्ते में अपने खाते से 25,000 रुपये तक निकाल सकते हैं बशर्ते किसान के खाते में रकम चेक से जमा हुई हो या फिर ऑनलाइन ट्रांसफर की गई हो। इसके अलावा जिन किसानों को फसल बीमा योजना का प्रीमियम चुकाना है उनको इसके लिए और 15 दिन का समय दे दिया गया है। 


शादी वाले घरों को भी बड़ी राहत दी गई है, जिन घरों में शादी है वह शादी के खर्च के लिए 2.5 लाख रुपये निकाल सकते हैं बशर्ते उनका खाते का KYC पूरा हो गया हो।



इसके साथ सरकार ने नोट बदलवाने वालों को झटका भी दिया है। वित्त सचिव ने साफ किया है कि अब आप बैंक में पुराने नोट बदलवाने जाएंगे तो अधिकतम आप सिर्फ 2,000 रुपये तक के नोट ही बदलवा सकेंगे, यह लिमिट शुक्रवार से लागू की जाएगी। अबतक 4,500 रुपये तक के पुराने नोट बदलवाने की इजाजत थी।