कच्चे तेल के उत्पादन को लेकर OPEC देशों के बीच पिछले महीने हुई डील के बाद रूस के तेल मंत्री का बयान आया है जिसके बाद विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आना शुरू हो गई है। नॉयमेक्स पर कच्चे तेल का भाव करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ 49.30 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। विदेशी बाजार में आई इस गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की और वजह अमेरिका में लगातार बढ़ रही तेल कुओं की संख्या भी है। गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक मई से लेकर अबतक अमेरिका में तेल कुओं की संख्या में करीब 35 फीसदी का इजाफा हो चुका है। पिछले हफ्ते भी तेल कुओं की संख्या में 3 की बढ़ोतरी हुई है और कुल संख्या 428 तक पहुंच गई है। हालांकि यह संख्य अब भी बहुत कम है लेकिन धीरे-धीरे इसमें रिकवरी हो रही है।





