OUR NEW WEBSITE IS COMING UP SOON. KEEP VISITING THIS PAGE FOR MORE UPDATES. ----- JOIN OUR WhatsApp BROADCAST LIST, GIVE MISSED CALL ON 08893534646

Thursday, October 6, 2016

भारत का सोया खली निर्यात 65 फीसदी घटा


तेल विपणन वर्ष 2015-16 (अक्‍टूबर-सितंबर) में सोया खली और इससे बने उत्पादों का भारतीय निर्यात करीब 65 प्रतिशत गिरकर 2.62 लाख टन रह गया। पिछले तेल विपणन वर्ष में देश से इन उत्पादों का निर्यात 7.51 लाख टन के स्तर पर रहा था। प्रसंस्करणकर्ताओं के इंदौर स्थित संगठन सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) की ओर से आज जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञप्ति के मुताबिक 30 सितंबर को खत्म तेल विपणन वर्ष के दौरान भारत के सोया खली और इससे बने उत्पादों के शीर्ष 10 आयातकों में श्रीलंका (34,821 टन)जापान (28,859 टन)इंडोनेशिया (26,890 टन)केन्या (24,009 टन)ताइवान (16,380 टन)अमेरिका (15,056टन)कोरिया (14,112 टन)थाईलैंड (12,636 टन)म्यामांर (11,846 टन) और ओमान (9,528 टन) शामिल हैं। 

मौजूदा वित्तीय वर्ष में अप्रैल से सितंबर के बीच देश से सोयाखली और इससे बने उत्पादों के निर्यात का आंकड़ा 76,000 टन रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में इन पदार्थों के 2,02,000 टन के निर्यात से 62.38 प्रतिशत कम है। 
जानकारों ने बताया कि अमेरिका,ब्राजील और अर्जेेन्टीना जैसे देशों की सोया खली के भाव लम्बे समय से भारतीय सोया खली के मुकाबले काफी कम बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय सोया खली की मांग गिरने की सबसे बड़ी वजह यही है। 
सोया खली वह उत्पाद हैजो सोयाबीन का तेल निकाल लेने के बाद बचा रह जाता है। यह उत्पाद प्रोटीन का बड़ा स्त्रोत है। इससे सोया आटा और सोया बड़ी जैसे खाद्य उत्पादों के साथ पशु आहार और मुर्गियों का दाना भी तैयार किया जाता है।