OUR NEW WEBSITE IS COMING UP SOON. KEEP VISITING THIS PAGE FOR MORE UPDATES. ----- JOIN OUR WhatsApp BROADCAST LIST, GIVE MISSED CALL ON 08893534646

Thursday, October 6, 2016

11,000 रुपये की ओर बढ़ रहा है चने का भाव


चने की कीमतों में तेजी है कि रुकने का नाम नहीं ले रही है, हर रोज चना नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचता जा रहा है और 11,000 रुपये प्रति क्विंटल की ओर बढ़ रहा है। गुरुवार को दिल्ली में भाव ने एक बार फिर से नई ऊंचाई को छुआ है, लोरेंस रोड़ मंडी में चने का भाव 200 बढ़कर 10,700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है जो अबतक का सबसे ज्यादा भाव है।

सरकार ने दलहन की कीमतों को काबू में करने के लिए अबतक जो भी प्रयास किए हैं उससे अन्य दलहन की कीमतों पर तो लगाम लगी है लेकिन चना बेलगाम बना हुआ है। जानकार मान रहे हैं कि जबतक ऑस्ट्रेलियाई चने की आवक शुरू नहीं हो जाती तबतक चने की कीमतों में गिरावट की संभावना कम ही है। ऑस्ट्रेलिया में नई फसल आने में अभी 15-20 दिन का समय है।