सोने की कीमतों में
गिरावट पर खरीदारी की
वजह से सोमवार को
हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही
है, विदेशी बाजार में सोने का भाव 1,318 डॉलर
प्रति औंस के करीब कारोबार
कर रहा है और फिलहाल
इसमें करीब 2 डॉलर की बढ़त देखी
जा रही है।
विदेशी बाजार में बढ़त के बावजूद घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में हल्की नरमी देखी जा रही है, घरेलू मार्केट में रुपये की रिकवरी की वजह से इसके भाव पर दबाव बना हुआ है, डॉलर के मुकाबले रुपये करीब 10 पैसे की तेजी बनी हुई है। फिलहाल कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर सोना लाल निशान के साथ 30,670 रुपये
प्रति 10 ग्राम के नीचे कारोबार कर रहा है।
सोने में एक्सचेंज ट्रेडिड फंड्स यानि ETF की बिकवाली लगातार बनी हुई है, दुनियाभर में सोने के सबसे बड़े ETF यानि SPDR गोल्ड ट्रस्ट ने शुक्रवार को अपने भंडार से करीब 2 टन सोने की बिक्री की है और उसका भंडार घटकर 947.95 टन रह गया है। ETF की बिकवाली से साफ संकेत मिल रहे हैं कि निवेश के लिए आने वाले दिनों में सोने की मांग में कमी आ सकती है।





