सोने की कीमतों में हल्की बढ़त विदेशी बाजार में सोना 3 डॉलर बढ़ा डॉलर इंडेक्स में नरमी से सोने में तेजी अमेरिकी करेंसी डॉलर की एकतरफा तेजी पर कुछ ब्रेक लगा है और डॉलर इंडेक्स 14 साल की ऊंचाई से फिसला है, बुधवार को डॉलर इंडेक्स 100.57 के स्तर तक पहुंच गया था जो 2003 की शुरुआत के बाद सबसे ऊपरी स्तर है, फिलहाल डॉलर इंडेक्स घटकर 100.34 के स्तर तक आ चुका है।
इस बीच दुनियाभर में सोने के सबसे बड़े एक्सचेंज ट्रेडिड फंड SPDR गोल्ड ट्रस्ट ने बुधवार को अपने भंडार में से 1 टन से ज्यादा सोने की बिक्री की है और उसका सोने का भंडार घटकर 926.26 टन तक सीमित हो गया है। पिछले कुछ समय से SPDR गोल्ड ट्रस्ट लगातार सोने की बिक्री को बढ़ा रहा है।
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनल्ड ट्रंप की जीत के बाद डॉलर में एकतरफा तेजी आई है और सोने की कीमतों में गिरावट तेजी से बढ़ी है। ऐसे में भविष्य में सोने का बाजार कैसा रह सकता है यह ज्यादातर डोनल्ड ट्रंप की नीतियों पर निर्भर करेगा।





