OUR NEW WEBSITE IS COMING UP SOON. KEEP VISITING THIS PAGE FOR MORE UPDATES. ----- JOIN OUR WhatsApp BROADCAST LIST, GIVE MISSED CALL ON 08893534646

Friday, November 18, 2016

कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती पर रूस और OPEC में बन सकती है सहमति, रूस ने दिए संकेत




कच्चे तेल की कीमतों को ऊपर उठाने के लिए OPEC संगठन और रूस के बीच उत्पादन में कटौती के लिए सहमति बन सकती है, गुरुवार को रूस और OPEC के सदस्य देशों के साथ बैठक के बाद शुक्रवार को रूस के तेल मंत्री ने इस तरह के संकेत दिए हैं। रूस के तेल मंत्री ने कहा है कि बैठक के बाद उत्पादन घटाने को लेकर रूस और OPEC में सहमति बनने का भरोसा बढ़ा है। हालांकि उन्होंने बैठक में हुई बातों की ज्यादा जानकारी देने से इंकार किया।



रूस के तेल मंत्री ने कहा कि बैठक में उत्पादन को स्थिर रखने को लेकर चर्चा हुई लेकिन यह नहीं बताया कि उत्पादन के किस स्तर पर आने के बाद उसे स्थिर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि OPEC देशों की 30 नवंबर को होने वाली बैठक में उत्पादन को लेकर किसी तरह का समझौता होने की पूरी उम्मीद है।



रूस के तेल मंत्री के इस बयान के बाद विदेशी और घरेलू बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रिकवरी आई है, शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में विदेशी बाजार में भाव 45.50 डॉलर प्रति बैरल के करीब था लेकिन अब भाव 46 डॉलर के ऊपर चुका है, इसी तरह घरेलू बाजार में भाव रिकवर होकर 3,090 रुपये प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है।