OUR NEW WEBSITE IS COMING UP SOON. KEEP VISITING THIS PAGE FOR MORE UPDATES. ----- JOIN OUR WhatsApp BROADCAST LIST, GIVE MISSED CALL ON 08893534646

Tuesday, November 8, 2016

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले सोने और कच्चे तेल का रुख



सोना


दुनियाभर में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज होने वाली वोटिंग से पहले विदेशी बाजार में सोने की कीमतों में हल्की रिकवरी देखने को मिल रही है, कॉमेक्स पर सोना करीब 5 डॉलर की बढ़त के साथ 1,284 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा है, विदेशी बाजार में आई रिकवरी का असर घरेलू बाजार पर भी दिख सकता है और कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर बढ़त के साथ शुरुआत हो सकती है।


सोमवार को विदेशी बाजार में भाव ने 1,277 डॉलर प्रति औंस का निचला स्तर छुआ है और घरेलू बाजार यानि MCX पर भाव 509 रुपये की भारी गिरावट के साथ 30,048 रुपये प्रति औंस के स्तर पर बंद हुआ है।


आज अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर वोटिंग होने जा रही है और इस वोटिंग के बाद अमेरिका के अगले राष्ट्रपति ट्रंप होंगे या फिर हिलेरी क्लिंटन इसका फैसला मत पेटियों में बंद हो जाएगा। बाजार के जानकारों ने सोने की कीमतों पर हिलेरी और ट्रंप की जीत के बाद होने वाले असर पर अलग अलग राय दी है।


लेकिन ज्यादातर जानकार मान रहे हैं कि हिलेरी क्लिंटन की जीत होने पर अमेरिका में अर्थव्यवस्था की मौजूदा नीतियों पर काम होता रहेगा, ऐसे में अमेरिकी करेंसी में तेजी बढ़ सकती है जिसका असर सोने की कीमतों पर दिख सकता है, सोमवार को हिलेरी क्लिंटन को वहां की जांच एजेंसी FBI से क्लीन चिट मिलने के बाद हिलेरी के पक्ष में कुछ झुकाव हुआ है जिससे अमेरिका करेंसी में तेजी आई है और सोने की कीमतो में गिरावट बढ़ी है, जानकारों के मुताबिक हिलेरी के राष्ट्रपति बनने की स्थिति में विदेशी बाजार में सोने का भाव घटकर 1,220-1,230 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है।


बाजार के ज्यादातर जानकार मान रहे हैं कि हिलेरी की जगह अगर डोनल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनते हैं तो वह आर्थिक नीतियों में बड़ा बदलाव करेंगे जिससे कुछ समय के लिए वहां की करेंसी पर दबाव आ सकता है सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग में इजाफा हो सकता है और सोने का भाव बढ़कर 1,370-,1400 डॉलर तक पहुंच सकता है।     
            


        
कच्चा तेल 



अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग और अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टिट्यूट यानि API की रिपोर्ट से पहले विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता के साथ कारोबार हो रहा है, नायमेक्स पर कच्चा तेल लगभग स्थिरता के साथ 44.90 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है, विदेशी बाजार की इस चाल का असर घरेलू बाजार पर भी दिख सकता है और कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर कच्चा तेल स्थिरता के साथ ट्रेड शुरू कर सकता है, सोमवार को MCX पर भाव 26 रुपये की तेजी के साथ 2,966 रुपये प्रति बैरल पर बंद हुआ है।


आज अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होने जा रहा है, इस वोटिंग के बाद हेलेरी क्लिंटन और डोनल्ड ट्रंप के भविष्य का फैसला मत पेटियों में बंद हो जाएगा। बाजार के ज्यादातर जानकारों के मुताबिक अगर हेलेरी क्लिंटन चुनाव जीतती हैं तो इससे अमेरिकी करेंसी डॉलर में तेजी आ सकती है जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिख सकता है लेकिन डोनल्ड ट्रंप की जीत होने की स्थिति में शुरुआत में डॉलर में गिरावट की आशंका है जिससे कच्चे तेल की कीमतों में उठाव आने के आसार हैं।


आज शाम को अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टिट्यूट की ओर से कच्चे तेल के स्टॉक को लेकर आंकड़े जारी होने हैं और अगर पिछले हफ्ते के तरह इस हफ्ते भी स्टॉक में बढ़ोतरी की रिपोर्ट आती है तो इससे कच्चे तेल में गिरावट और बढ़ सकती है। पिछले हफ्ते आई रिपोर्ट के मुताबिक स्टॉक में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली थी। 





इंडियन मार्किट व्यू