OUR NEW WEBSITE IS COMING UP SOON. KEEP VISITING THIS PAGE FOR MORE UPDATES. ----- JOIN OUR WhatsApp BROADCAST LIST, GIVE MISSED CALL ON 08893534646

Friday, November 18, 2016

फेड जल्द बढ़ाएगा ब्याज़ दरें, येलन ने दिए पॉजिटीव संकेत




फेड दिसंबर में होने वाली बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। और यह बढ़ोतरी 50 बेसिस प्वाइंट की भी संभव है। तेजी के साथ सुधर रहे अमेरिकी अर्थव्यवस्था के हालात और अमेरिकी बाजारों में नई अर्थ क्रांति की संभावनाओं के चलते ब्याज दरों में बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है। फेड चेयरमैन, येलन ने दिसंबर में होने वाली बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी के पॉजिटीव संकेत दिए हैं।



कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ेगा असर
ब्याज दरों में बढ़ोतरी का असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई दे सकता है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर न सिर्फ लगाम लगेगी बल्कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है। जानकारों की मानें तो डॉलर में तेजी से कच्चे तेल की रिफाइंनरी डॉलर में ही अपना भुगतान चाहेंगी और ऊंची डॉलर की कीमत कच्चे तेल में गिरावट के बावजूद तेल कंपनियों को सहारा देंगी।


बेसमेटल को भी मिल सकती है बढ़त
ब्याज़ दरों में बढ़ोतरी का शुरुआती असर बेसमेटल में मंदी ला सकता है। लेकिन अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार होता है तो माना जा रहा है कि इसका असर वैश्विक स्तर पर दिखाई देगा और खासतौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर में। इससे भविष्य में बेसमेटल की मांग में इजाफा होगा और कंपनियों में निवेश भी बढ़ेगा जो बेसमेटल में दूरगामी परिणाम ला सकता है।