SOPA के मुताबिक 2016-17 के दौरान देश में सोयाबीन उत्पादन 114.90 लाख
टन होने का अनुमान है, जबकि पिछले साल देश में सिर्फ 69.28 लाख
टन सोयाबीन का उत्पादन हो पाया था। एक महीना पहले SOPA ने जब पहला उत्पादन अनुमान जारी किया था तो इस साल यानि 2016-17 के दौरान 108.78 लाख
टन सोयाबीन पैदा होने का अनुमान लगाया था। यानि उत्पादन अनुमान में 6 लाख टन से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
SOPA के मुताबिक इस साल सोयाबीन सबसे ज्यादा उपज देने वाले राज्य मध्य प्रदेश में 57.16 लाख
टन, महाराष्ट्र में 39.45 लाख
टन, राजस्थान में 9.49 लाख टन, आंध्र प्रदेश सहित तेलंगाना में 2.43 लाख टन, कर्नाटक में 2.54 लाख टन, छत्तीसगढ़ में 1.30 लाख टन, गुजरात में 1.39 लाख टन और देश के अन्य हिस्सों में 1.11 लाख टन सोयाबीन पैदा होने का अनुमान है।





