अमेरिकी कृषि विभाग का मानना है कि कम उत्पादन की वजह से इस साल देश में गेहूं के आयात में इजाफा देखने को मिलेगा, USDA ने 2016-17 के दौरान भारत में 30 लाख टन गेहूं आयात का अनुमान लगाया है।
देश में गेहूं की कम पैदावार की वजह से हाजिर और वायदा बाजार में इसका भाव रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गया है, बुधवार को दिल्ली में गेहूं का भाव 2,200 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया जबकि कमोडिटी एक्सचेंज NCDEX पर भाव ने 2,044 रुपये प्रति क्विंटल के ऊपरी स्तर को छुआ जो अबतक का सबसे ज्यादा भाव है।





