OUR NEW WEBSITE IS COMING UP SOON. KEEP VISITING THIS PAGE FOR MORE UPDATES. ----- JOIN OUR WhatsApp BROADCAST LIST, GIVE MISSED CALL ON 08893534646

Tuesday, November 8, 2016

देश में सोने की मांग 28% घटी, देखिए सोने की मांग और सप्लाई को लेकर WGC की ताजा रिपोर्ट










वैश्विक स्तर पर सोने की मांग और सप्लाई को लेकर आंकड़े जारी करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल यानि WGC ने 2016 की तीसरी तिमाही यानि जुलाई से सितंबर के लिए सोने की मांग और सप्लाई के आंकड़े जारी किए हैं जनके मुताबिक तीसरी तिमाही के दौरान भारत में सोने की मांग में करीब 28 फीसदी की भारी गिरावट आई है, रिपोर्ट के मुताबिक तीसरी तिमाही के दौरान सोने की मांग में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि चीन और दूनियाभर में गिरावट दर्ज की गई है।

भारतीय मांग घटने से अंतरराष्ट्रीय मांग में कमी सोने की छड़ों और सिक्कों की मांग कम सोने की निवेश मांग में हुआ जोरदार इजाफा मांग के मुकाबले सोने की सप्लाई में बढ़ोतरी|










भारतीय मांग घटने से अंतरराष्ट्रीय मांग में कमी



रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई से सितंबर के दौरान भारत में सोने की मांग 28 फीसदी घटकर सिर्फ 194.8 फीसदी दर्ज की गई है जबकि पिछले साल जुलाई से सितंबर के दौरान देश में मांग 271.8 टन दर्ज की गई थी।
WGC के मुताबिक सितंबर में खत्म हुई तिमाही के दौरान वैश्विक स्तर पर सोने की मांग में करीब 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है, इस दौरान वैश्विक स्तर पर सोने की मांग सिर्फ 992.8 टन दर्ज की गई है जबकि पिछले साल इस दौरान 1,104.8 टन सोने की मांग दर्ज की गई थी।




सोने की छड़ों और सिक्कों की मांग कम



वैश्विक स्तर पर सोने की मांग में सबसे ज्यादा कमी सोने की छड़ों और सिक्कों की मांग में देखने को मिली है, इसके अलावा ज्वैलरी और टेक्नोलॉजी के लिए भी सोने की खपत घटी है। WGC के मुताबिक तीसरी तिमाही के दौरान वैश्विक स्तर पर सोने की छड़ों और सिक्कों की मांग में 36 फीसदी की भारी गिरावट आई है और यह सिर्फ 190.1 टन दर्ज की गई है जबकि ज्वैलरी के लिए सोने की खपत में 21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और मांग सिर्फ 493.1 टन दर्ज की गई है जो पिछले साल की समान अवधि में 621.6 टन दर्ज की गई थी। इसके अलावा टेक्नोलॉजी के लिए मांग 1 फीसदी घटकर 82.4 टन दर्ज की गई है।




सोने की निवेश मांग में हुआ जोरदार इजाफा


हालांकि इन सब को छोड़ सोने की निवेश मांग में जोरदार इजाफा देखने को मिला है, WGC के मुताबिक जुलाई से सितंबर के दौरान वैश्विक स्तर पर निवेश के लिए सोने की मांग में जोरदार इजाफा देखने को मिला है, इस दौरान सोने की निवेश मांग 335.7 टन दर्ज की गई है जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब 44 फीसदी अधिक है।
सोने के एक्सचेंज ट्रेडिड प्रोडक्ट्स की मांग में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है, WGC के मुताबिक जुलाई से सितंबर के दौरान वैश्विक स्तर पर सोने के एक्सचेंज ट्रेडिड प्रोडक्ट्स यानि ETP’s की ओर से 145.6 टन सोने की मांग दर्ज की गई है जबकि पिछले साल इस दौरान ETP’s ने अपने पास से 63.4 टन सोने की  बिकवाली की थी।



मांग के मुकाबले सोने की सप्लाई में बढ़ोतरी


सप्लाई की बात करें तो तीसरी तिमाही के दौरान रीसाइकल हुए सोने की सप्लाई में सबसे ज्यादा इजाफा देखने को मिला है जिस वजह से वैश्विक स्तर पर कुल सप्लाई पिछले साल के मुकाबले 4 फीसदी बढ़कर 1,172.7 टन दर्ज की गई है। रीसाइकल सोने की सप्लाई में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 340.9 टन दर्ज की गई है। जबकि खदानों से निकलने वाले सोने की सप्लाई में करीब 4 फीसदी की गिरावट आई है और यह 831.4 टन दर्ज की गई है। 












इंडियन मार्किट व्यू