OUR NEW WEBSITE IS COMING UP SOON. KEEP VISITING THIS PAGE FOR MORE UPDATES. ----- JOIN OUR WhatsApp BROADCAST LIST, GIVE MISSED CALL ON 08893534646

Wednesday, November 9, 2016

मोदी के कदम को देर से समझा शेयर बाजार, सेंसेक्स निचले स्तर से 1300 प्वाइंट रिकवर



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात को 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने का जो फैसला लिया उसको भारतीय शेयर बाजार लगता है देर से समझा है। शायद यही वजह है कि शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन प्रधानमंत्री का कदम जैसे ही बाजार की समझ में वैसे ही बाजार में रिकवरी आना शुरू हो गई।

दोपहर के सत्र में सेंसेक्स निचले स्तर से करीब 1,300 प्वाइंट और निफ्टी करीब 400 प्वाइंट की रिकवरी आ चुकी है फिलहाल सेंसेक्स 27,200 और निफ्टी 8,400 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। सुबह के कारोबार में लगभग सभी सेक्टर इंडेक्स और सभी शेयरों में गिरावट बनी हुई थी लेकिन अब कई सेक्टर के शेयर में तेजी आना शुरू हो गई है।


यहां तक की बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ 258 के करीब कारोबार कर रहा है। इसके अलावा फार्मा सेक्टर से डॉ रेड्डी, सन फार्मा और लुपिन के शयरों में भी जबरदस्त तेजी आई है।

दरअसल नोट बंद करने के फैसले से अगर किसी सेक्टर को सबसे ज्यादा फायदा होगा तो वह बैंकिंग सेक्टर ही है, इस सेक्टर में आगे चलकर अच्छी तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

बाजार में तेजी की वजह अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनल्ड ट्रंप को मिला सपष्ट जनादेश भी वजह माना जा रहा है। इस सपष्ट जनादेश की वजह से फार्मा सेक्टर में जोरदार उछाल आया है। अमेरिका भारतीय फार्मा कंपनियों के लिए बड़ा बाजार है।