OUR NEW WEBSITE IS COMING UP SOON. KEEP VISITING THIS PAGE FOR MORE UPDATES. ----- JOIN OUR WhatsApp BROADCAST LIST, GIVE MISSED CALL ON 08893534646

Thursday, October 6, 2016

चीनी व अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम पर सरकार रखे हुए है नजर: पासवान



खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कल कहा कि सरकार त्यौहारी सत्र के दौरान बाजार में जरूरी खाद्य वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और जमाखोरी रोकने के लिए चीनी, दाल और खाद्य तेलों के दाम पर करीब से निगाह रखे हुए है। पासवान ने बताया, आवश्यक खाद्य जिंसों की कीमतें अब नियंत्रण में हैं। हालांकि, हम चीनी, खाद्य तेल और दलहन मूल्यों के उतार चढ़ाव पर करीबी निगाह रखे हुए हैं ताकि त्यौहारी सत्र में बाजार में पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।


उन्होंने कहा कि इस बार चीनी कीमतों में अधिक वृद्धि  नहीं हुई है तथा नए खरीफ फसलों की आमद के बाद दलहन में भी गिरावट का रुख दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि खुदरा बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में स्थिरता है। मंत्री ने कहा, देश में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है और मूल्य वृद्धि रोकने के लिए जरूरी हुआ तो सरकार और भी उपाय करेगी। कल मंत्रिमंडलीय सचिव पी के सिन्हा ने आवश्यक जिंसोंमुख्यत: चीनी और दलहनों की कीमतों की समीक्षा करने के लिए एक बैठक की थी। उन्होंने सभी संबंधित मंत्रालय को निर्देश दिया कि वे निगरानी प्रणाली को मजबूत करें और इस बात को सुनिश्चित करें कि त्यौहारी सत्र के दौरान इन जिंसों की उचित कीमत पर उपलब्धता हो। सरकार के आंकड़ों के अनुसार चीनी का औसत खुदरा मूल्य आज 40 रुपए किलो है, जो वर्ष भर पूर्व की इसी अवधि में30 रुपए किलो थी।
दलहन की नई फसल की आपूर्ति में सुधार और आयात के कारण पिछले कुछ सप्ताह में इसकी खुदरा कीमतों में मामूली गिरावट आई है लेकिन कीमतें पिछले साल के मुकाबले अभी भी अधिक हैं जहां इस बार चना 110 रुपए किलोतुअर 120 रुपए किलोउड़द 135 रुपए किलोमूंग 82 रुपए  किलो और मसूर दाल 85 रुपए किलो बिक रही है। 
खाद्य तेलों में मूंगफली तेल और सरसों तेल की कीमतें क्रमश: 135 रुपए किलो और 100 रुपए किलो पर स्थिर बनी हुई हैं। जबकि सोया तेल और सूरजमुखी तेल मामूली गिरावट के साथ क्रमश: 85-85 रुपए किलो हैं।