OUR NEW WEBSITE IS COMING UP SOON. KEEP VISITING THIS PAGE FOR MORE UPDATES. ----- JOIN OUR WhatsApp BROADCAST LIST, GIVE MISSED CALL ON 08893534646

Friday, September 30, 2016

IGC ने सोयाबीन के वैश्विक उत्पादन अनुमान को बढ़ाया, पिछले साल से 140 लाख टन ज्यादा उत्पादन


इंटरनेशनल ग्रेन काउंसिल यानि IGC ने 2016-17 के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोयाबीन के उत्पादन अनुमान को बढ़ाया है और 2016-17 के दौरान रिकॉर्ड पैदावार का अनुमान जारी किया है।

IGC की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 2016-17 के दौरान वैश्विक स्तर पर सोयाबीन का उत्पादन 32.88 करोड़ टन तक पहुंच सकता है, इससे पहले अगस्त की रिपोर्ट में IGC ने वैश्विक स्तर पर 32.54 करोड़ टन सोयाबीन पैदा होने का अनुमान जारी किया था। पिछले साल यानि 2015-16 के दौरान वैश्विक स्तर पर 31.48 करोड़ टन सोयाबीन का उत्पादन हुआ है। यानि 2016-17 के दौरान उत्पादन में करीब 140 लाख टन की बढ़ोतरी का अनुमान है।

IGC की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 2016-17 के दौरान दुनियाभर में सोयाबीन के सबसे बड़े उत्पादक देश अमेरिका में 11.30 करोड़ टन, दूसरे बड़े उत्पादक ब्राजील में 10 करोड़ टन, तीसरे बड़े उत्पादक अर्जेनटीना में 5.6 करोड़ टन और भारत में 112 लाख टन सोयाबीन पैदा होने का अनुमान जारी किया गया है।
2015-16 के दौरान अमेरिका में 10.69 करोड़ टन, ब्राजील में 9.54 करोड़ टन, अर्जेनटीना में 5.88 करोड़ टन और भारत में सिर्फ 86 लाख टन सोयाबीन का उत्पादन हुआ है।
IGC के मुताबिक दुनियाभर में सोयाबीन के सबसे बड़े आयातक देश चीन में 2016-17 के दौरान सोयाबीन का निर्यात 8.8 करोड़ टन तक पहुंच सकता है जबकि 2015-16 के दौरान चीन का आयात 8.4 करोड़ टन होने का अनुमान है। अमेरिका सहित ब्राजील और अर्जेनटीना से इस साल निर्यात में बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।